कुंड। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को देशव्यापी अभियान के तहत मनेठी में नायब तहसीलदार अशोक कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गोरक्षक नीरज यादव समेत युवाओं ने मांग की कि गो माता की विधिवत सेवा, गोरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सख्त कानून बनाया जाए।
युवाओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान समय में गोवंश की स्थिति चिंताजनक है और इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाजसेवी रवि कोलाना, पारित यादव, ललित, दर्शन, सरजीत नांधा, विशाल, जतिन मनेठी, प्रशांत, आलोक, कपिल, कुणाल, नरेंद्र, लाला, दीपक, हिमांशु, सचिन, साहिल सहित कई युवा उपस्थित रहे।