फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to declare Gokalgarh's Baradari as protected

Rewari News: गोकलगढ़ की बारादरी को संरक्षित घोषित करने की मांग

Mon, 19 Jan 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Gokalgarh's Baradari as protected
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ की ऐतिहासिक बारादरी और गांव लिसाना स्थित राजा मित्रसेन की समाधि को संरक्षित स्मारक घोषित करने की मांग उठी है। इस संबंध में राजा मित्रसेन स्मारक समिति की ओर से उपायुक्त को पत्र भेजा गया है। समिति के अध्यक्ष प्रो. महावीर सिंह यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा जिले की चार इमारतों को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है, लेकिन इनमें गोकलगढ़ की बारादरी और राजा मित्रसेन की समाधि को शामिल नहीं किया गया, जबकि इन दोनों ऐतिहासिक धरोहरों का अहीरवाल रियासत के इतिहास से गहरा संबंध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव गोकलगढ़ अहीर रियासत की राजधानी रहा है और यहां स्थित बारादरी राजाओं के महलों की महत्वपूर्ण इमारत रही है। गांव लिसाना स्थित राजा मित्रसेन की समाधि भी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में दोनों ही स्मारक उपेक्षा के कारण दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed