फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand raised to repair the service road by tarring it, there will be relief from traffic jam

Rewari News: सर्विस रोड को तारकोल डालकर ठीक कराने की उठी मांग, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Wed, 04 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to repair the service road by tarring it, there will be relief from traffic jam
बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर।
बावल। राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली जयपुर संख्या-48 बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर बनाने का काम जोरो पर है। राष्ट्रीय नवचेतना मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र बैरियावास ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखकर मांग की है कि दोनों साइड से ट्रैफिक गुजरने के कारण रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे वाहनों की गति काफी कम रहती है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने कहा कि अभी पुल बनने में समय लगेगा। इस कारण कई बार रोड पर जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। ऐसे में इस रोड को तारकोल डालकर अच्छे से बना दिया जाए तो जाम की समस्या का समाधान हो सकता है। बता दें कि दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर का कार्य 4 से 5 माह में पूरा होने की उम्मीद है। पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल के प्रयासों से इस चौक पर फ्लाईओवर निर्माण कराने की मंजूरी करीब 2 साल पहले मिली थी। लगभग 900 मीटर लंबाई वाली इस फ्लाईओवर को अनुमानित 35 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। 70% कार्य पूरा हो चुका है। पुल बनने से रेवाड़ी-बावल की दूरी 4 किलोमीटर कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed