फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand raised to build flyover at Kharkhara bus stand

Rewari News: खरखड़ा बस स्टैंड पर फ्लाईओवर बनाने की मांग उठी

Sat, 31 Aug 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to build flyover at Kharkhara bus stand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारुहेड़ा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर चार नए फ्लाईओवर का निर्माण कराने की घोषणा करने के बाद खरखड़ा गांव के लोगों ने बस स्टैंड पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग उठाई है।
खरखड़ा गांव के निवासी प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री, परिवहन मंत्री और सांसद को पत्र भेजकर खरखड़ा बस स्टैंड पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर यातायात सुधार और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने गुरुग्राम के राठीवास, पंचगांव, रेवाड़ी के मालपुरा और साल्हावास गांव में चार नए फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए हैं। साथ ही, मालपुरा में एक फुटओवर ब्रिज भी बनाने की योजना है।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण परियोजना में रेवाड़ी के खरखड़ा गांव के बस स्टैंड को नजरअंदाज कर दिया गया है। यहां एक फ्लाईओवर की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। खरखड़ा गांव एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां सरकारी कॉलेज, आईटीआई, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय, 9.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, प्राथमिक पाठशाला और औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं। इस गांव से लगभग 20-30 गांवों और आसपास के सभी निजी स्कूलों के साथ-साथ हजारों कर्मचारी जुड़े हुए हैं, जो इस बस स्टैंड से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक उम्मीद फाउंडेशन के निदेशक प्रकाश यादव ने स्थानीय निवासियों से मिलकर प्रधानमंत्री, परिवहन मंत्री और स्थानीय सांसद को पत्र भेजकर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई ने चार नए फ्लाईओवर के टेंडर जारी किए हैं लेकिन खरखड़ा बस स्टैंड को छोड़ दिया गया है। यहां फ्लाईओवर जरूरी है। बीरेंद्र कुमार, राजबीर, कंवरसिंह, राजेश, राजकुमार और सतबीर ने भी खरखड़ा बस स्टैंड पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed