{"_id":"6a36d8985c84ff7f010b95b8","slug":"demand-raised-for-setting-up-a-medical-care-unit-rewari-news-c-198-1-rew1001-240545-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेडिकल केयर यूनिट स्थापित करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेडिकल केयर यूनिट स्थापित करने की उठाई मांग
Sat, 20 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को रखते नर्सिंग कॉलेज की छात्रा। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 स्थित एक नर्सिंग कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। प्रशिक्षणार्थियों ने रोजगार के घटते अवसरों और बढ़ती महंगाई से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों की जानकारी दी। अशोक प्रधान ने कहा कि स्वास्थ्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। यदि मरीज को तुरंत फर्स्ट एड मिल जाए तो अस्पताल पहुंचने तक उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जहां 10 से अधिक लोगों का नियमित आना-जाना हो, वहां मेडिकल केयर यूनिट स्थापित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, शुगर, चोट, बुखार, उल्टी-दस्त, चक्कर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मामलों में मेडिकल केयर यूनिट काफी प्रभावी साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, शुगर, चोट, बुखार, उल्टी-दस्त, चक्कर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मामलों में मेडिकल केयर यूनिट काफी प्रभावी साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन