फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand made to the CM to include Yoga in the sports policy.

Rewari News: सीएम से की योग को खेल नीति में शामिल करने की मांग

Sat, 20 Jun 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand made to the CM to include Yoga in the sports policy.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल रहे 11 विजेता खिलाड़ियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने योग को खेल नीति में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य और हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से योग को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करने और योगासन खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि राज्य सरकार योग और योगासन के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा जन-जन तक योग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

डॉ. युद्धवीर ने कहा कि सीएम से प्रोत्साहन मिलने के बाद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने योग को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष रोशनलाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, विभिन्न प्रशिक्षक, रेवाड़ी के कोच नितिन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed