{"_id":"6929e2ec0b62910b2d033e48","slug":"demand-for-woolen-clothes-increased-shopkeepers-stocked-up-rewari-news-c-198-1-fth1001-229599-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बढ़ी ऊनी कपड़ों की मांग, दुकानदारों ने लगाया स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बढ़ी ऊनी कपड़ों की मांग, दुकानदारों ने लगाया स्टॉक
विज्ञापन
ऊनी वस्त्रों से सजी दुकान। संवाद
रेवाड़ी। शहर में ठंड के बढ़ते तेवरों के साथ ही ऊनी ब्लेजर, जैकेट, जर्सी, ऊनी टी-शर्ट और फुल जैकेट की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। ग्राहकों की पसंद और आवश्यकता को समझते हुए दुकानदारों ने पहले से ही नए डिजाइन के स्टॉक इकट्ठा कर लिए हैं।
मार्केट में इस समय 50 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं जिनमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग वैरायटी शामिल हैं। दुकानदार राजेंद्र सैनी व बिजेंद्र का कहना है कि दिसंबर से जनवरी तक पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी को देखते हुए उन्होंने तैयारी अभी से शुरू कर दी है ताकि ग्राहकों को मनपसंद विकल्प आसानी से मिल सकें।
दुकानदारों के अनुसार हल्के वजन वाली लेकिन गर्माहट देने वाली जैकेट और ट्रेंडी ऊनी टी-शर्ट इस बार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं फैशन के साथ क्वालिटी पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाजारों में रौनक लौटने लगी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बिक्री में और भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
जैसे ठंड बढ़ेगी, जैकेट का बाजार होगा गर्म
व्यापारी अशोक कुमार व राजू यादव का कहना है कि इस बार ठंड सामान्य से थोड़ी पहले शुरू हो गई है जिससे बिक्री में भी जल्दी उछाल देखने को मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जैकेट की बिक्री 30 प्रतिशत ज्यादा रहने की संभावना है। दुकानदार राजेश गुप्ता, विपिन, सतीश यादव का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, जैकेट बाजार में और तेजी आएगी व कारोबार में और भी उछाल आएगा। दुकानदारों का कहना है कि अब सिर्फ गर्म कपड़े नहीं, बल्कि फैशन के अनुरूप जैकेट खरीदना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए वे नए डिजाइनों, ब्रांडेड स्टाइल्स और किफायती दामों में बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक भी अपनी पसंद के अनुरूप जैकेट चुनने के लिए अनेक दुकानों का रुख कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाजार में इस दाम से बिक रहे जैकेट
जैकेट के प्रकार-- कीमतें
हुडी जैकेट-- 600 से 2000 रुपये तक
लेदर जैकेट-- 1500 से 6000 रुपये तक
स्पोर्ट्स जैकेट-- 700 से 1500 रुपये तक
लॉन्ग जैकेट-- 1200 से 2500 रुपये तक
विंटर फैंसी जैकेट-- 900 से 2000 रुपये तक
कार्टून प्रिंट हुडी-- 300 से 1000 रुपये तक
स्कूल जैकेट-- 350 से 800 रुपये तक
विज्ञापन
मार्केट में इस समय 50 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं जिनमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग वैरायटी शामिल हैं। दुकानदार राजेंद्र सैनी व बिजेंद्र का कहना है कि दिसंबर से जनवरी तक पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी को देखते हुए उन्होंने तैयारी अभी से शुरू कर दी है ताकि ग्राहकों को मनपसंद विकल्प आसानी से मिल सकें।
विज्ञापन
दुकानदारों के अनुसार हल्के वजन वाली लेकिन गर्माहट देने वाली जैकेट और ट्रेंडी ऊनी टी-शर्ट इस बार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं फैशन के साथ क्वालिटी पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाजारों में रौनक लौटने लगी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बिक्री में और भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
जैसे ठंड बढ़ेगी, जैकेट का बाजार होगा गर्म
व्यापारी अशोक कुमार व राजू यादव का कहना है कि इस बार ठंड सामान्य से थोड़ी पहले शुरू हो गई है जिससे बिक्री में भी जल्दी उछाल देखने को मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जैकेट की बिक्री 30 प्रतिशत ज्यादा रहने की संभावना है। दुकानदार राजेश गुप्ता, विपिन, सतीश यादव का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, जैकेट बाजार में और तेजी आएगी व कारोबार में और भी उछाल आएगा। दुकानदारों का कहना है कि अब सिर्फ गर्म कपड़े नहीं, बल्कि फैशन के अनुरूप जैकेट खरीदना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए वे नए डिजाइनों, ब्रांडेड स्टाइल्स और किफायती दामों में बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक भी अपनी पसंद के अनुरूप जैकेट चुनने के लिए अनेक दुकानों का रुख कर रहे हैं।
बाजार में इस दाम से बिक रहे जैकेट
जैकेट के प्रकार
हुडी जैकेट
लेदर जैकेट
स्पोर्ट्स जैकेट
लॉन्ग जैकेट
विंटर फैंसी जैकेट
कार्टून प्रिंट हुडी
स्कूल जैकेट