फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for seasonal plants has increased, with nurseries selling 70 to 100 plants daily.

Rewari News: मौसमी पौधों की बढ़ी मांग, नर्सरियों में रोजाना 70 से 100 पौधों की हो रही बिक्री

Tue, 06 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for seasonal plants has increased, with nurseries selling 70 to 100 plants daily.
फोटो: कोर्ट रोड स्थित नर्सरी में पौधे की खरीददारी करते ग्राहक।संवाद - फोटो : credit
रेवाड़ी। ठंड के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की नर्सरियों में मौसमी पौधों की मांग तेजी से बढ़ गई है। लोग अपने घरों, छतों, आंगनों और बगीचों को सजाने के लिए इन दिनों जमकर पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। इसका सीधा असर नर्सरी कारोबार पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नर्सरी संचालकों के अनुसार वर्तमान में प्रतिदिन 70 से 100 मौसमी पौधों की बिक्री हो रही है, जो सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक है। नर्सरी संचालकों का कहना है कि इन दिनों गुलाब, डहेलिया, देशी रोज, गुलदावरी, डनटस, सविया, करानडोला सहित अन्य मौसमी फूलों के पौधों की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

इन पौधों की खासियत यह है कि ठंड के मौसम में ये बेहतर तरीके से विकसित होते हैं और लंबे समय तक फूल देते हैं। यही कारण है कि लोग एक से अधिक पौधे एक साथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग बढ़ने के साथ-साथ पौधों के दामों में भी लगभग 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। नर्सरी संचालकों का कहना है कि पौधों की लागत, खाद, गमले और देखरेख के खर्च में वृद्धि के कारण कीमतों में हल्की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। हालांकि इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। लोग बढ़ी कीमतों के बावजूद पौधे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।


कोलकाता, पुणे व आंध्रप्रदेश से मंगवाए पौधे
संचालक विनू का कहना है कि जैसे ही ठंड का मौसम शुरू होता है, वैसे ही फूलों के पौधों की मांग में अचानक उछाल आ जाता है। खासकर सुबह-शाम की ठंड और सुहावने मौसम के चलते लोग बागवानी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अधिकतर पौधे देश के प्रमुख बागवानी केंद्रों से मंगवाए जा रहे हैं। इस बार गुलाब और डहेलिया के पौधे खासतौर पर कोलकाता, पुणे और आंध्रप्रदेश से मंगवाए गए हैं। ठंड के मौसम में ये पौधे अच्छी तरह बढ़ते हैं और लंबे समय तक फूल देते हैं, जिससे ग्राहकों की रुचि और बढ़ जाती है। वहीं कमल ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ ही पौधों की मांग में और तेजी आएगी। खासकर शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के मौसम में फूलों की सजावट के लिए भी पौधों की बिक्री बढ़ने की संभावना है।

पौधे का नाम--दाम (रुपये प्रति पौधा)
देशी गुलाब--50
अंग्रेदी गुलाब--100
डहेलिया--80
गुलदावरी--100
डनटस--40
सविया--35
करानडोला-40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed