{"_id":"6ae77dc64c28abe5530a74a3","slug":"demand-for-robust-arrangements-for-the-maintenance-and-respectful-treatment-of-statues-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248106-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रतिमाओं के रखरखाव और सम्मान के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रतिमाओं के रखरखाव और सम्मान के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग
Sun, 01 Nov 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सर्कुलर रोड स्थित शूर सैनी चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रतिमाओं के
रेवाड़ी। शहर के चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित महापुरुषों, शहीदों और विभिन्न धर्मों के आराध्यों की प्रतिमाओं के सम्मानजनक रखरखाव की व्यवस्था करने की मांग उठी है। सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया है।
सर्कुलर रोड स्थित शूर सैनी चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंच की ओर से आयोजित जनसंवाद में अशोक प्रधान ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लगी अधिकांश प्रतिमाओं के आसपास सफाई, रात्रि लाइटिंग, नियमित माल्यार्पण और साज-सज्जा की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। प्रशासन को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, डीएमसी, नगर परिषद अध्यक्ष, विधायक और सांसद आपसी समन्वय से सभी प्रतिमाओं के नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। मंच इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाराजा शूर सैनी को साहसी, धार्मिक प्रवृत्ति का शासक और कुशल योद्धा बताते हुए कहा कि महाभारतकालीन उत्तर-पश्चिम भारत में उनके शासनकाल के दौरान कानून व्यवस्था अच्छी थी और मथुरा उनकी राजधानी थी।
जनसंवाद में महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेश कुमार, नंदलाल यादव, प्रो. सतीश यादव, भारत सैनी, कंवर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।