फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for removal of power lines passing over houses

Rewari News: घरों के ऊपर से गुजरे बिजली तारों को हटाने की मांग

Sun, 22 Feb 2026 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demand for removal of power lines passing over houses
33 केवी लाइन। स्रोत : ग्रामीण
धारूहेड़ा। कस्बे में घरों के ऊपर से गुजर रहे जड़थल 33 केवी के डेड बिजली तारों को हटाने की मांग फिर उठने लगी है।नगरपालिका चेयरमैन कवर सिंह ने दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंधन निदेशक को पत्र लिखकर लाइन को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब 12 वर्ष पहले इसी लाइन से एक गंभीर हादसा हुआ था। उस समय छत पर कपड़े सुखाने गई एक युवती करंट की चपेट में आ गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और पावर हाउस पर धरना दिया था।
विज्ञापन

तब बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक माह के भीतर घरों के ऊपर से गुजर रही लाइन हटाने का आश्वासन दिया था।चेयरमैन कवर सिंह ने बताया कि विभाग ने उस समय लाइन को डेड तो कर दिया लेकिन उसे हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में कई स्थानों पर बिजली के तार मकानों के ठीक ऊपर से गुजर रहे हैं। लटकते तारों को ऊंचा करने या वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।


चेयरमैन कवर सिंह ने बताया कि आमजन की समस्याओं और संभावित हादसों को रोकने के उद्देश्य से उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में लाइन को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed