{"_id":"6af89dcfb4504a9fe5024904","slug":"demand-for-pension-revision-in-the-eighth-pay-commission-rewari-news-c-198-1-rew1001-248657-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनर्निर्धारण की मांग, रेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनर्निर्धारण की मांग, रेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रेल सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पारिवारिक पेंशनर्स। स्त्रोत: एसोसिएशन
रेवाड़ी। आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स की पेंशन का पुनर्निर्धारण शामिल करने की मांग को लेकर जिले में रेल पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन की सेवानिवृत्त एसोसिएशन ऑफ रेलवे रेवाड़ी शाखा की ओर से रेलवे कॉलोनी स्थित उपमंडल रेलवे अस्पताल के नजदीक सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक धरना दिया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष एवं शाखा अध्यक्ष केके सक्सेना और शाखा अध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आठवें वेतन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद तंवर को दिया।
एसोसिएशन ने मांग की है कि एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भी आठवें वेतन आयोग के तहत पुनर्निर्धारण किया जाए। इसके लिए आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संशोधन करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा 65 वर्ष की आयु से हर पांच वर्ष के अंतराल पर अतिरिक्त पेंशन देने की सिफारिश लागू करने की मांग की गई। इसमें 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत से लेकर 100 वर्ष की आयु पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने का प्रस्ताव शामिल है।
मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करने की मांग
एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की मांग भी उठाई। वक्ताओं ने कहा कि पहले सात वेतन आयोगों में पेंशन पुनर्निर्धारण की व्यवस्था रही है, लेकिन आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में इसका उल्लेख नहीं किया गया। इससे पेंशनर्स में नाराजगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सांसदों और विधायकों की पेंशन समय-समय पर संशोधित होती है तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स के साथ ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा।