{"_id":"69307ea6637dbd2c670d2280","slug":"demand-for-oranges-rises-in-winter-price-reaches-rs-50-per-kg-rewari-news-c-198-1-rew1001-229856-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठंड में बढ़ी संतरे की मांग, 50 रुपये प्रति किलो पहुंचा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठंड में बढ़ी संतरे की मांग, 50 रुपये प्रति किलो पहुंचा दाम
Wed, 03 Dec 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बावल मार्ग पर संतरा बेचता दुकानदार मदन सैनी।
रेवाड़ी। सर्दी का मौसम आते ही शहर के बाजार में फल के भाव में तेजी आई है। सबसे ज्यादा मांग संतरे की हो रही है। बाजारों में संतरे की कीमत अब 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर संतरा शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। ठंड के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग अधिक मात्रा में संतरे खरीद रहे हैं। फल विक्रेता राजेंद्र कुमार, लक्की, मोहित ने बताया कि सर्दियों में संतरे की मांग हमेशा बढ़ जाती है। स्वास्थ्य लाभ के लिए यह फल पसंद किया जाता है। नई खेप आने के बाद दाम कम हो सकते हैं लेकिन अभी मांग अधिक है। इसलिए भाव बढ़े हैं। रेवाड़ी में संतरा दिल्ली से आता है।