{"_id":"6a4aa64c9c7fae1ba003b105","slug":"demand-for-government-action-on-pending-demands-rewari-news-c-198-1-rew1001-241388-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लंबित मांगों को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लंबित मांगों को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग
Mon, 06 Jul 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को नेहरू पार्क में महेंद्र यादव की उपस्थिति में हुई। इसमें लंबित मांगों पर कार्रवाई करने का आग्रह सरकार से किया गया।
प्रांतीय संगठन सचिव जयपाल यादव और देवेंद्र तिवारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों का समाधान अब अत्यंत आवश्यक हो गया है।
इन मांगों में कैशलेस इलाज की सुविधा, मेडिकल भत्ते को एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करना, कोरोना काल के 18 महीने के डीए का भुगतान करना तथा पेंशनर्स की विधवाओं को एलटीसी की सुविधा प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवन के इस चरण में सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की अपेक्षा रखते हैं, जिसके लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर राजेंद्र नेहरा, विद्यासागर, सूबे सिंह, मामराज, बलबीर सिंह, जीत राम, विनोद यादव, अजीत सिंह, कैलाश गुज्जर, लक्ष्मण सिंह, लाभ सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।