{"_id":"69a1e1201c23e2380c005b26","slug":"demand-for-free-medical-facilities-for-the-elderly-rewari-news-c-198-1-rew1001-234308-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुजुर्गों को निशुल्क मेडिकल सुविधा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुजुर्गों को निशुल्क मेडिकल सुविधा देने की मांग
Fri, 27 Feb 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन में चर्चा करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। मॉडल टाउन में लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बुजुर्गों को निशुल्क मेडिकल सुविधा देने की मांग की गई।
मंच के अध्यक्ष अशोक प्रधान के नेतृत्व में कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह और राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान स्वर्ण जयंती पार्क में बैठक की। इसमें सीनियर सिटीजंस ने कहा कि बुढ़ापे में प्रत्येक महिला और पुरुष को न्यूनतम पेंशन मिलना उनका मौलिक अधिकार है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन वरिष्ठ नागरिकों को कोई पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें तुरंत प्रभाव से पेंशन सुविधा दी जाए। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर घर पर निशुल्क डॉक्टर और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
अशोक प्रधान ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट पारित कर प्रत्येक सीनियर सिटीजन को पेंशन की गारंटी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड सीनियर सिटीजन रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्ड एज होम, हेल्पलाइन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा तथा यात्रा किरायों में रियायत जैसी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच के जनहितकारी मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल यादव, दीवान चंद, बीके रमेश शर्मा, केएल कत्याल, रमेश चंद्र राजपूत, केके गुप्ता और राजेंद्र कुमार ने संबोधित किया।