{"_id":"643aedd23d4fe22aa4073fe4","slug":"demand-for-arrest-of-killers-of-tempo-driver-rewari-news-c-17-1-124152-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टेंपो चालक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, गला रेतकर की गई थी हत्या, जोहड़ में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टेंपो चालक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, गला रेतकर की गई थी हत्या, जोहड़ में मिला था शव
Sun, 16 Apr 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर खड़े रामगढ़ भगवानपुर के लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामगढ़ निवासी करीब 45 वर्षीय अरविंद की गला रेतकर हत्या करने के मामले में शनिवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने बताया कि अरविंद की किसी से रंजिश नहीं थी। उसके बाद भी हत्या करना बेहद जघंन्य अपराध है। वहीं एसपी ने इस केस की निगरानी डीएसपी अमित भाटिया को सौंपी है।
बता दें कि गांव रामगढ़ निवासी अरविंद (45) लोडिंग टेंपो चलाता था। चार दिन पहले वह घर से ऑटो लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर संभव तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को भी दी थी। इधर, गांव गोकलगढ़ में कालूवास की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक लोडिंग टेंपो पिछले दो दिन से लावारिस खड़ा हुआ मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग टेंपो की चाबी निकालकर साथ ले गई।
शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने लोडिंग टेंपो के पास ही जोहड़ में तिरपाल में बंधा एक शव देख ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जोहड़ में पड़ा हुआ था, जिसकी पहचान रामगढ़ निवासी अरविंद के रूप में हुई थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी है।