फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for action against the accused in the case of falling of a part of the freight gate

Rewari News: भाड़ावास गेट का एक हिस्सा गिरने के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 31 Aug 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 31 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused in the case of falling of a part of the freight gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़। ऐतिहासिक भाड़ावास गेट का एक हिस्सा 22 अगस्त को गिरने से कनूका निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई थी। मामले में प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं करने के विरोध में ग्रामीणों ने वीरवार को गांव में पंचायत की। इसमें निर्णय लिया कि अगर मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

गांव के सरपंच जयवीर योगी ने कहा कि इस घटना को करीब 10 दिन हो गए हैं लेकिन प्रशासन की ओर से जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना तो दूर पीड़ित परिवार से संपर्क ही नहीं किया है। पूर्व सरपंच बाबूदान ने कहा कि यह हादसा नगर परिषद व जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। शहर के लोगों ने भाड़ावास गेट की बदहाली को लेकर कई बार अवगत कराया था लेकिन नगर परिषद ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई। पंचायत में कहा गया है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का पता नहीं लगा सकी है। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। बतादें कि 22 अगस्त को भाड़ावास गेट का मलबा गिरने से कनूका निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की दबने से मौत हो गई थी। मामले में नगर परिषद व प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed