{"_id":"6a7315218e6baa7ba8026d4a","slug":"demand-for-50-reservation-for-women-in-all-sectors-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243099-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिलाओं को सभी क्षेत्रों में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिलाओं को सभी क्षेत्रों में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग
Wed, 05 Aug 2026 04:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट पार्क में आयोजित बैठक में भाग लेते नागरिक। स्त्रोत : मंच सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सेक्टर-3 के नागरिकों ने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच द्वारा चलाए जा रहे मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान का समर्थन किया। बुधवार को ग्रीन बेल्ट पार्क में आयोजित बैठक में विभिन्न जनहित मुद्दों पर सरकार से शीघ्र कदम उठाने की मांग की गई। बैठक का आयोजन सेक्टर निवासी स्वास्थ्य विशेषज्ञ विक्रम सोनी के आह्वान पर हुआ।
नागरिकों ने महिलाओं को सभी क्षेत्रों में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग का समर्थन किया। इसे सामाजिक न्याय और वर्तमान समय की आवश्यकता बताया गया। सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की गई। वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर भी कई प्रस्ताव पारित हुए। इनमें ट्रेन, बस और हवाई यात्रा के किराए में रियायत शामिल है। वरिष्ठ नागरिक आवासीय सेक्टर विकसित करने और वरिष्ठ नागरिक प्रोटोकॉल लागू करने की भी मांग की गई।
स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान समय पर उपचार उपलब्ध कराने की मांग उठी। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक उपचार केंद्र (चिकित्सा देखभाल इकाई) स्थापित करने की बात कही गई। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाने की मांग की गई। पहली नौकरी मिलने तक आवेदन शुल्क समाप्त करने की अपील भी हुई।
विज्ञापन
सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध करने के लिए वार्षिक रोजगार कैलेंडर जारी करने की मांग भी उठाई गई। अशोक प्रधान ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान तक यह अभियान जारी रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता देशराज यादव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान मौजूद रहे। लोक सेवा मंच की कोर समिति के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, जगमोहन यदुवंशी और विजय सिंह यादव का भी सेक्टरवासियों ने स्वागत किया।