फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for 50 percent reservation for women

Rewari News: महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

Mon, 17 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 17 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for 50 percent reservation for women
सेक्टर-3 कम्युनिटी सेंटर में लोक सेवा मंच की बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते पदाधिकारी
रेवाड़ी। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बैठक आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान, शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार तथा आवारा पशुओं से बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई समेत कई जनहित के मुद्दे उठाए गए। मंच ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि जनकल्याणकारी राज्य में संकटग्रस्त लोगों को तत्काल सहायता और राहत पहुंचाना शासन-प्रशासन का पहला कर्तव्य है। उन्होंने गंभीर घटनाओं में संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के हमलों से हुई मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान, शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार-स्वरोजगार, बेरोजगारी भत्ता, बच्चों को चिकित्सा और परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों के रखरखाव के लिए आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में नंदलाल यादव, जगमोहन यदुवंशी, दयाराम आर्य, विजय यादव, रमेश मित्तल, कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंघल, बलजीत यादव, रामकरण चौरसिया, प्रो. रेखा गर्ग, रंजीत कपूर, सतरूप शर्मा, एडवोकेट सरिता चुघ, गीतांजलि, कंचन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed