फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dehli police family's report negetive.

दिल्ली पुलिसकर्मी के परिवार और साले ट्रेजडी क्लर्क की रिपार्ट आई निगेटिव

Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dehli police family's report negetive.
गांव सांतो की ढाणी में थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए आशा कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। 27 अप्रैल को जिले के गांव खंडोडा निवासी दिल्ली पुलिसकर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को पुलिसकर्मी के परिवार और जिला सचिवालय के ट्रेजरी में कार्यकरत क्लर्क साले की जांच रिपोर्ट बुधवार देर शाम निगेटिव पाई गई। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। इसकी पुष्टि नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सर्वजीत थापर ने दी। ऐसे में मंगलवार तक लिए गए कुल 737 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। वहीं बुधवार को रेवाड़ी और बासदुधा में लिए गए 41 सैंपल की जांच रिपोर्ट वीरवार को आने की उम्मीद है। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी तक जिले में कोई भी कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव केस नहीं है जो जिला के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव का एकमात्र तरीका है, इसे बनाए रखें। इसके अतिरिक्त सभी के लिए घर से बाहर निकलने पर व गाड़ी में भी सफर करते हुए मास्क पहनना जरूरी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला में अभी तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 778 सैंपल लिए गए हैं। जिलेभर में 1945 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
जिलाधीश ने कहा कि जिला को कोरोना मुक्त रखने के लिए लॉकडाउन में और ज्यादा सख्ती बरतने के लिए निर्देश डयूटी मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। जिलावासी अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा और जनहित में लॉकडाउन की पालना करें। जिले में लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए अतिरिक्त 22 अन्य जिलों व राज्यों की सीमाओं पर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मोबाइल कैमरा टीमें भी जिला भर निगरानी कर रही हैं। दूसरे जिलों व राज्यों से अवैध आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर लें मदद
उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed