फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   deepti goyal murder case

हेमंत की नापसंदगी बनी दीप्ति के कत्ल की वजह

Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
deepti goyal murder case
प्रेमिका दीप्ति गोयल व कैब चालक देवेंद्र की हत्या करने के आरोपी दिल्ली निवासी हेमंत लांबा को रिमांड खत्म होने के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे भोंडसी जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दीप्ति की हत्या के कारणों को भी उगलवा लिया है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर की रात आरोपी हेमंत लांबा ने दीप्ति को इसलिए गोली मारी थी कि वह उसे पसंद नहीं करता था। उसके लोंग ड्राइव पर ले जाने के बहाने से वह उसे घर से लेकर चला था और रास्ते में उसकी हत्या करने के बाद शव को धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर फेंक दिया था। 7 दिसंबर की सुबह धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दीप्ति के शव को बरामद किया था। अगले ही दिन आरोपी हेमंत लांबा ने दिल्ली निवासी कैब चालक की जयपुर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हत्याकांड से जुड़े राज छुपाने के लिए उसने दीप्ति की हत्या जिस गाड़ी में की थी उसे भी मायापुरी में नष्ट करवा दिया था। रिमांड के दौरान उससे हत्या को लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दीप्ति की हत्या उसने इसलिए की, क्योंकि वह उसे पसंद नहीं करता था, जबकि दीप्ति उससे बात करना चाहती थी। इसके अलावा पुलिस से बचने के लिए उसने कैब चालक की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed