{"_id":"6a60b8075ca5c0eb960ff163","slug":"deepika-from-kosli-has-brought-honor-to-the-region-by-completing-her-phd-rewari-news-c-198-1-rew1001-242308-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली की दीपिका ने पीएचडी कर क्षेत्र का मान बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली की दीपिका ने पीएचडी कर क्षेत्र का मान बढ़ाया
Wed, 22 Jul 2026 06:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
पीएचडी की डिग्री हासिल करतीं दीपिका। स्रोत : परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली गांव की बेटी दीपिका ने आईआईटी कानपुर से फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) में पीएचडी कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मैरी क्यूरी परीक्षा भी पास की है।
उपलब्धि पर गांव के सरपंच रामकिशन जांगड़ा व अंकुर ने दीपिका के निवास पर बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दीपिका की यह कड़ी मेहनत और लगन क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा बनेगी। इससे ग्रामीण अंचल की बेटियों को उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया हौसला मिलेगा। दीपिका ने कहा कि उनकी इस यात्रा में सबसे बड़ा योगदान उनकी मां राजकुमारी का रहा है। उन्होंने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपनी मां के त्याग, मार्गदर्शन और अटूट विश्वास को दिया।