{"_id":"61914f7680bd1821c24c6f1b","slug":"decrease-in-air-quality-index-in-the-district-rewari-news-rtk6298471199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वायु गणवत्ता सूचकांक में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वायु गणवत्ता सूचकांक में आई कमी
विज्ञापन
शहर में छाया हल्का स्मॉग।
- फोटो : Rewari
धारूहेड़ा। जिले में रविवार को हल्की हवा चलने से मौसम थोड़ा साफ रहा। धारूहेड़ा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 रहा। जबकि शनिवार को एक्यूआई 448 दर्ज किया गया। दिवाली के बाद से प्रदूषण के कारण हालात बिगड़ते ही जा रहे थे। सुबह से लेकर रात तक स्मॉग की चादर छा रही थी। हालात इतने विकट होने लगे थे कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत अधिक थी। मौसम विशेषज्ञों का भी यही मानना था कि जब तक हवा नहीं चलेगी तब तक स्मॉग की चादर का छंटना संभव नहीं है। शनिवार को हल्की हवा चलनी शुरू हुई थी, जिसका असर रविवार को भी नजर आया। हवा चलने से स्मॉग की चादर छंटने लगी है और प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। धारूहेड़ा में रविवार को एक्यूआई 231, पीएम 2.5 231 व पीएम 10 167 रहा।
वर्जन
धारूहेड़ा में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 रहा। हल्की हवा के चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा नीचे आया है। शनिवार को प्रदूषण का स्तर 448 पर था जो लोगों की सेहत के लिए काफी गंभीर था। इसके अलावा शहर में डंपिग यार्ड आदि में कचरा न जले इसको लेकर भी विशेष निगरानी की जा रही है -मोहित मुदगिल, एसडीओ प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड