{"_id":"4be9400dbaa5999a103d30489cc8b6b3","slug":"death-in-road-accident-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र स्थित आईओसी चौक के निकट पैदल सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के सेक्टर-3 निवासी कंवल किशोर (77) मंगलवार शाम करीब पांच बजे आईओसी चौक के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वह बावल की ओर से आ रही एक बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना में कंवल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने फरार बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन