{"_id":"654536df1693d01c7a045b86","slug":"dead-body-of-youth-found-in-mundi-village-could-not-be-identified-rewari-news-c-198-1-rew1001-6224-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मूंदी गांव में मिले युवक के शव की नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मूंदी गांव में मिले युवक के शव की नहीं हो पाई पहचान
Fri, 03 Nov 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव मूदी में खेत में वीरवार को सुबह मिले युवक के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के आला अधिकारी आसपास के क्षेत्र में फोटो दिखाकर युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। दूसरी तरफ इस मामले में जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है।
खोल थाना के एसएचओ प्रहलाद सिंह ने बताया कि अभी तक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्र में पहचान को लेकर पुलिस लोगों से संपर्क कर रही है। बता दें कि जिस अवस्था में युवक का शव मिला था ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
वीरवार की सुबह गांव मूंदी स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ देखा था। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना खोल थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक के दोनों पैर एक कपड़े से बंधे हुए थे। साथ ही उसके गले में रस्सी डली हुई थी। उसकी गर्दन भी कटी हुई मिली थी। मर्डर की सूचना के बाद खुद एसपी दीपक सहारण मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया हुआ है। शुरुआती जांच में आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।