फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dead body of former woman sarpanch of Kanhadwas found near pump house

Rewari News: पंप हाउस के पास मिला कान्हड़वास की पूर्व महिला सरपंच का शव

Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of former woman sarpanch of Kanhadwas found near pump house
कोसली। गुड़ियानी नहर के पंप हाउस के पास मंगलवार सुबह गांव कान्हड़वास की पूर्व महिला सरपंच का शव बरामद हुआ है। आसपास के लाेगों ने महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव कान्हड़ावास निवासी पूर्व सरपंच संतरा देवी 70 मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह घर से सैर करने निकली थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह करीब 10 बजे लोगों ने गुड़ियानी पंप हाउस पर नहर के पानी में एक शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी पहचान संतरा देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संतरा देवी वर्ष 2009 में गांव की सरपंच रही है। संतरा देवी नहर में गिरने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed