{"_id":"66f2054a01bb7724b00abe24","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-had-come-to-meet-his-fiancee-found-hanging-in-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-209728-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी में मंगेतर से मिलने आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी में मंगेतर से मिलने आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव
Tue, 24 Sep 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 31रेवाड़ी। मृतक, अजय
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एक गांव में मंगेतर से मिलने आए युवक का उसी के कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। मृतक की शिनाख्त दिल्ली निवासी अजय कुमार (27) के रूप में हुई है। मामला त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
बहन सविता का आरोप है कि अजय की मंगेतर का किसी दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संबंध तोड़ने के लिए ही उसने अजय को घर बुलाया था। धमकी दी थी कि अगर वह नहीं आया तो वह आत्महत्या कर लेगी। सविता ने बताया कि अजय शनिवार को मंगेतर से मिलने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन अजय की तलाश में रविवार को गांव पहुंचे। यहां अजय का शव मंगेतर युवती के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
11 नवंबर को होनी थी शादी
अजय अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। वह दिल्ली में एक कंपनी के लिए टैक्सी चलाता था। परिजनों ने बताया कि अजय का कुछ समय पहले से रेवाड़ी के एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। अजय का युवती के घर आना-जाना था। दोनों ने घर पर ही एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी भी कर ली थी। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने भी शादी के लिए हामी भर दी थी। दोनों का 11 नवंबर को रीति-रिवाज के साथ विवाह होना था।
विज्ञापन
वर्जन-
- मामले में सामान्य कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, प्रभारी सेक्टर-6 थाना धारूहेड़ा।