{"_id":"63f2537ac6f5fe712a059458","slug":"dead-body-found-near-dhaba-in-dharuhera-rewari-news-c-17-1-71998-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: धारूहेड़ा में ढाबे के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: धारूहेड़ा में ढाबे के पास मिला शव
Sun, 19 Feb 2023 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। सोहना रोड स्थित एक ढाबा के निकट से सेक्टर-6 थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम को सूचना मिली कि सोहना रोड पर सेक्टर-6 मोड़ स्थित एक ढाबे के पास युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। युवक के पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सेक्टर-6 थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 35 से 40 साल है और शरीर पर आसमानी रंग की शर्ट तथा नीले रंग की पेंट पहनी हुई है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के सही कारण पता लग पाएंगे।