फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC sir Three days left, pits and illegal cuts remain against the claims

डीसी साहब ! तीन दिन शेष, दावों के विपरीत गड्ढे और अवैध कट बरकरार

Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
DC sir Three days left, pits and illegal cuts remain against the claims
पुलिस लाइन के पास रेवाड़ी-रोहत हाईवे के नीचे बदहाल सड़क। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में बदहाल सड़कों व हाईवे पर बने अवैध कटों के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते डीसी ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने व अवैध कटों को 10 जून तक बंद करने के निर्देश दिए थे। समय सीमा समाप्त होने में सिर्फ तीन दिन शेष हैं और अवैध कट व गड्ढे अभी भी बरकरार हैं। बावजूद इसके कि वर्ष 2021 में अप्रैल तक सड़क हादसों के कारण 48 लोगों की मौत हो चुकी है और 137 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में तीन नेशनल हाईवे हैं। एनएच-48 की लंबाई करीब 50 किमी और एनएच 71 की लंबाई 66 किमी है। जबकि एनएच 11 की लंबाई करीब 30 किलोमीटर की है। तीनों पर 50 से अधिक स्थानों पर अवैध कट हैं एवं सड़कें भी बदहाल हैं। हालांकि प्रशासन की ओर सेेे जिले में 12 अवैध कटों को खतरनाक माना गया है, जिन पर हाईवे अथॉरिटी को कार्य करना है। जबकि विभाग सड़कों के गड्ढामुक्त होने का दावा करता है पर सड़कें गड्ढों से उबर नहीं सकी हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि जिम्मेदारों की लापरवाही ने डीसी के आदेश की हवा ही निकाल दी है।
विज्ञापन

साबन चौक व हलदी राम चौक पर सड़कें बदहाल
हाईवे स्थित हलदीराम चौक व साबन चौक पर सड़कें पूरी तरह से बदहाल हैं। टूटी सड़क के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां आसपास के ढाबा, होटल संचालकों व पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी सुविधा के अनुसार अवैध कट बनाए हुए हैं। ये ही हादसों का कारण बन रहे हैं, जबकि डीसी ने इन्हें बंद करने के विशेष निर्देए दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी के आदेश के बाद शहर के पैचवर्क में आई तेजी
डीसी के निर्देश के बाद इस सड़क पर गड्ढों को भरने में तो तेजी आई है। बावजूद इसके अभी तक यह सड़कें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। इसके अलावा धारूहेड़ा चुंगी से पुलिस लाइन तक करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। साथ ही पुलिस के पास फ्लाईओवर के नीचे की रोड पूरी तरह से बदहाल है। जहां रोजाना छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।
28 मई को दिए थे निर्देश
डीसी यशेंद्र सिंह ने 28 मई को ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए थे। डीसी ने टूटी व बदहाल सड़कों व हाईवे पर अवैध कटों को 10 जून से पहले बंद करने एवं साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे।
तीन साल में हादसों में मृत्यु और घायल
सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2019 में 371 लोग घायल हुए और 212 की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2020 में 396 लोग घायल हुए, 215 की मृत्यु हुई। इसके अलावा वर्ष 2021 में अप्रैल तक 137 व्यक्ति घायल हुए और 48 की मृत्यु हुई।

कोताही बरदाश्त नहीं करेंगे : उपायुक्त
इस संबंध में उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को 10 जून तक का समय दिया गया है। उसके बाद कोई कोताही मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। लोगों की जान का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। लापरवाही किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed