{"_id":"5e2c90368ebc3e4b23733801","slug":"dc-rewari-news-rtk539134099","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त यशेंद्र सिंह स्टेट बेस्ट इलैक्ट्रोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2020 से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त यशेंद्र सिंह स्टेट बेस्ट इलैक्ट्रोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2020 से सम्मानित
विज्ञापन
dc
- फोटो : Rewari
भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार जिला रेवाड़ी में गत वर्ष हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक समपन्न करवाने के लिए शनिवार को पंचकूला में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह को स्टेट बेस्ट इलैक्ट्रोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह को यह अवार्ड दिया गया। जबकि रिटर्निंग अधिकारी की श्रेणी में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र -74 के लिए बतौर रिटर्निंग अधिकारी स्टेट बेस्ट इलैक्ट्रोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया गया।
- डीसी बोले मेरा नहीं जिला को मिला ये सम्मान
पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि ये सम्मान व्यक्ति विशेष की बजाय जिला के लिए सम्मान है। सभी के सहयोग के चलते ही प्रदेश में जिला को पहला स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव की सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए हर संभव प्रयास किए गए थे, उसमें सफलता मिली।