फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC, MLA sir...who is responsible for this encroachment?

Rewari News: डीसी, एमएलए साहब...इस अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन?

Fri, 14 Nov 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
DC, MLA sir...who is responsible for this encroachment?
अतिक्रमण हटाने की मांग करते हरिन्द्र यादव। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। जिले की सड़कों व चौक-चौराहों पर अतिक्रमण और बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पर्यावरण जागरूक अभियान समिति के जिला महासचिव हरिंद्र यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि शहर में अतिक्रमण तेजी से फैल रहा है जिससे व्यापारी व आमजन काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि समिति ने यह समस्या पहले भी उठाई थी। 4 जून को जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन साैंपा था।
विज्ञापन

इस पर अतिक्रमण हटाने का लिखित आश्वासन मिला था लेकिन अब तक स्थिति में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया। अधिकारियों की चुप्पी और लगातार बढ़ते अतिक्रमण से व्यापारी वर्ग व आमजन पीड़ित हैं इसलिए उन्होंने ध्यान खींचते हुए नया ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिंद्र यादव ने कहा है कि अगर समय पर अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे पूरे जिले से आमजन व युवकों को साथ लेकर सड़कों पर एक बड़े आंदोलन के साथ उतरेंगे। इस आंदोलन के दौरान जहां भी अतिक्रमण दिखेगा वहां पर आवाज उठाई जाएगी।
समिति ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने, सड़कों व चौक-चौराहों पर अवैध कब्जों की सूची जारी करने और सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed