फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC leaves bus from Rewari for Katra-Jammu Kashmir and Shimla

डीसी ने रेवाड़ी से कटरा-जम्मू कश्मीर व शिमला के लिए बस की रवाना

Fri, 29 Jul 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
DC leaves bus from Rewari for Katra-Jammu Kashmir and Shimla
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान आमजन विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ को और तेजी से प्रज्वलित करने का काम करेगा। डीसी ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देती रोडवेज बस को कटरा-जम्मू कश्मीर-शिमला के लिए रवाना की।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि रेवाड़ी की ये दो बसें हर घर तिरंगा फहराने के संदेश के साथ लोगों को 13 से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आमजन में जागरूकता लाने के लिए रोडवेज की बसें अहम रहेंगी। उन्होंने आमजन से इस अभियान में बढ़चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान करते हुए इस कार्यक्रम को गरिमामयी ढंग से मनाने की अपील की। अभियान के तहत जिले में 2.23 लाख घरों पर तिरंगा लहराएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक रोडवेज रवीश हुड्डा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की तथा किलोमीटर स्कीम की कुल 60 बसों को बैनर लगाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं लंबे रूट पर चलने वाली राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की दो बसों को पूर्ण रूप से हर घर तिरंगा प्रचार सामग्री से सुसज्जित किया गया है जो आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed