फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC and SP stayed overnight in Nahar, heard the problems

Rewari News: डीसी और एसपी ने नाहड़ में किया रात्रि प्रवास, समस्याएं सुनीं

Thu, 30 Jan 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
DC and SP stayed overnight in Nahar, heard the problems
फोटो : 27गांव नाहड़ में रात्रि प्रवास के दौरान लोगों की समस्या सुनते डीसी और एसपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव नाहड़ में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों को लेकर संवाद किया। उन्होंने समस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उनका लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान दोपहर 3 बजे से ही ग्रामवासियों की सुविधा के लिए विभिन्न हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की तरफ से परिवार पहचान पत्र, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की तरफ से राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, आयुष्मान कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन, निरोगी हरियाणा मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से क्रॉप इंश्योरेंस, मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन, ड्रोन स्प्रे, लीड बैंक मैनेजर की तरफ से जरूरतमंदों लोगों के लिए ऋण संबंधित, जिला परिषद की तरफ से स्वयं सहायता समूह तथा नरेगा जॉब कार्ड, रोडवेज महाप्रबंधक की तरफ से हैप्पी कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन, पशुपालन विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, रेडक्रॉस, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से शिकायत निवारण तथा डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की तरफ से आधार कार्ड सर्विस डेस्क लगाकर नागरिकों को मौके पर ही सुविधाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों युद्ध वीरांगनाओं व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिला खेल विभाग की तरफ से गांव में युवाओं के लिए अन्य जनों के लिए खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया
उपायुक्त ने गांव में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, सब तहसील कार्यालय, राजकीय स्कूल, पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इनमें और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। तहसील में रजिस्ट्री इंटरवल संबंधी कार्यों को लंबित रखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी वे लंबित मामलों का जल्द से जल्द समाधान करें। इस अवसर पर गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने गांव में खेल सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के साथ भी संवाद किया। इस अवसर पर राजकीय स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस मौके पर कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, डीआईओ सचिन शर्मा, डीएसपी डॉ रविंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त, विज्ञान प्रवक्ता कृष्ण भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed