फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC Abhishek Meena heard the problems of the people in the solution camp

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं

Thu, 11 Sep 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
DC Abhishek Meena heard the problems of the people in the solution camp
फोटो : 4लघु सचिवालय सभागार में सुनवाई करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों की सुनवाई की। डीसी ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में पाल्हावास गांव में पानी की निकासी को लेकर आई शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या की जांच करते हुए समाधान करना सुनिश्चित करें। यादव नगर में पानी के भराव की समस्या पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल निकासी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव मूंदी में अवैध रूप से चलाए जा रहे व्यावसायिक कार्यों की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
अलावा समाधान शिविर में आए नागरिकों ने डीसी अभिषेक मीणा के समक्ष जल आपूर्ति, पहचान पत्र में नाम दर्ज करवाने, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं, राशन कार्ड, नगर परिषद से संबंधित और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायत रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए निपटारा किया गया।
इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्मप्रकाश, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed