फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Daytime temperature rises due to intense sunlight; mercury hits 36.5 degrees.

Rewari News: तेज धूप से बढ़ा दिन का तापमान, 36.5 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 28 Aug 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature rises due to intense sunlight; mercury hits 36.5 degrees.
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून ट्रफ की अक्षीय रेखा की उत्तरी सीमा जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी और दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। हालांकि, मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके चलते राज्य में अगले चार-पांच दिनों के दौरान मानसून की सक्रियता में कुछ कमी आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अगस्त तक प्रदेश में मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हवाओं और गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछेक स्थानों पर मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में दिन में गर्मी का असर बढ़ सकता है, लेकिन रात के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed