फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   daughters staged

विज्ञान संकाय बंद करने पर स्कूल में ताला जड़ धरने पर बैठीं छात्राएं

Sat, 24 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
daughters staged
कोसली। गांव सूमा कतोपुरी में स्कूल के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठी छात्राएं। - फोटो : Rewari
जाटूसाना खंड के गांव सूमा कतोपरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम होने का हवाला देकर बीस सेशन में विज्ञान संकाय बंद करने पर छात्राएं भड़क उठीं। छात्राएं सहपाठी छात्रों के साथ ही उनके अभिभावक भी शनिवार सुबह स्कूल पहुंच गए और स्कूल गेट पर ताला लगाकर सभी धरने पर बैठ गए। इस दौरान शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया गया। इससे स्कूल दोपहर एक बजे तक बंद रहा और यहां के करीब ढाई सौ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। करीब पांच घंटे बाद स्कूल पहुंचे शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण प्रदेश सरकार ने विज्ञान संकाय बंद करने का निर्णय लिया है। इस पर दोपहर बाद अभिभावकों का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला। उपायुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को विज्ञान संकाय कक्षाएं दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस पर धरना खत्म कर स्कूल गेट पर लगाया गया ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन

गांव सूमा कतोपरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को वर्ष 2016 से अपग्रेड करने के साथ ही विज्ञान संकाय को भी शुरू किया गया था। वीरवार को स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को बताया कि सरकारी द्वारा स्कूल में से विज्ञान संकाय को बंद कर दिया गया है। इसलिए सभी विद्यार्थी किसी अन्य स्कूल में प्रवेश ले सकते है। विद्यार्थियों ने अभिभावकों को इस बारे में जानकारी दी तो वे भी भड़क गए। शनिवार को गुस्साएं ग्रामीण व विद्यार्थियों ने सुबह करीब साढे़ सात बजे ही स्कूल के गेट को ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। शिक्षकों को भी स्कूल की दीवार कूदकर अंदर जाना पड़ा। स्कूल पर ताला लगाए जाने की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शिक्षा के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान की मांग पर अड़े रहे। तालाबंदी की सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल दोपहर करीब एक बजे स्कूूल में पहुंचें तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण विज्ञान संकाय को दोबारा शुरू किए जाने की मांग पर ही अड़े रहे। बाद भी डीसी के आश्वासन पर ताला खोलकर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed