फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Data will strengthen the quality of research: Dr. Alisha

डेटा से अनुसंधान की गुणवत्ता होगी मजबूत : डॉ.अलीशा

Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Data will strengthen the quality of research: Dr. Alisha
फोटो: 09रेवाड़ी। कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसरों को संबो​धि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में कृषि और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में डेटा विश्लेषण के लिए सांख्यिकीय उपकरण के प्रयोग, क्षमता व निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 6 से 19 मई तक होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 7 राज्यों से 30 साहयक प्रोफेसर ने भाग ले रहे हैं। कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज के नेतृत्व में कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अजीत सिंह यादव ने साक्ष्य आधारित निर्णय लेने और नीति निर्माण का समर्थन करने के लिए डेटा एकत्र करने, विश्लेषण करने पर चर्चा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में सीखी गई तकनीकों का फायदा उठाएं और कृषि की उन्नति के लिए उन्हें सहायक बनाएं। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि एकत्र किए गए डेटा और इसके सही अनुप्रयोग की व्याख्या करने के लिए शोधकर्ताओं के लिए सांख्यिकीय उपकरणों का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

डॉ. अलीशा ने बताया कि यह पहल अनुसंधान की गुणवत्ता को मजबूत करने, अंतः विषय सहयोग को बढ़ावा देने और कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्रों में सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करने में योगदान देगा। इस कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्य डॉ. प्रशांत चौहान, डॉ. परवीन निम्ब्रायण, डॉ. चरण सिंह, डॉ. तन्वी भाटिया, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. भारत जैन और डॉ. अभिषेक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed