{"_id":"6adbadce1ad44eb3ca0eff79","slug":"data-of-eligible-students-for-the-eee-scholarship-must-be-uploaded-by-november-30-rewari-news-c-198-1-fth1001-247610-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ईईई छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक अपलोड करना होगा पात्र विद्यार्थियों का डेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ईईई छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक अपलोड करना होगा पात्र विद्यार्थियों का डेटा
Sat, 24 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से संचालित एजुकेशन एनकरेजमेंट फॉर एक्सीलेंस (ईईई) छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों का विवरण 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पात्र विद्यार्थियों का पूरा डेटा दर्ज कराने के लिए कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि समय पर उपलब्ध कराई जा सके।
निदेशालय की ओर से जारी पत्र का हवाला देते हुए जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत संबंधित अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उनका विवरण तैयार करवाना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद विद्यार्थियों का डेटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना के पात्र विद्यार्थियों का रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध हो और प्रोत्साहन राशि जारी करने की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।
ईईई योजना के तहत छठी से 12वीं कक्षा तक के उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, जिन्होंने पिछली कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो। योजना में प्रत्येक कक्षा के लिए लड़कों और लड़कियों की श्रेणी से एक-एक विद्यार्थी को पुरस्कार देने की व्यवस्था है।
इससे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरणा मिलती है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र विद्यार्थियों का विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।
डेटा दर्ज करते समय पात्रता और विद्यार्थियों के विवरण का ध्यान रखना होगा, ताकि योजना का लाभ सही विद्यार्थियों तक पहुंच सके। अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 30 नवंबर की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
क्या है ईईई छात्रवृत्ति योजना
एजुकेशन एनकरेजमेंट फॉर एक्सीलेंस (ईईई) छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत छठी से 12वीं कक्षा तक के उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, जिन्होंने पिछली कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो। प्रत्येक कक्षा में लड़कों और लड़कियों की श्रेणी से एक-एक विद्यार्थी को पुरस्कार दिया जाता है।
वर्जन:
ईईई छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों का विवरण निर्धारित समय सीमा में वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड करवाया जाएगा। सभी संबंधित स्कूलों को निर्देशों के अनुसार डेटा तैयार करने के लिए कहा जाएगा, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।