फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Data entry operator accused of embezzlement of Rs 38 lakh

डाटा इंट्री ऑपरेटर पर 38 लाख रुपये गबन करने के आरोप

Fri, 22 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Data entry operator accused of embezzlement of Rs 38 lakh
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक डाटा इंट्री आउटसोर्स ऑपरेटर पर करीब 38 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही 12 खातों में गबन की धनराशि डालने का मामला सामने आया है। इनमें उसकी पत्नी व बेटी के भी खाते हैं। मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के अकाउंटेंट सूरजभान शर्मा ने पुलिस में दी गयी शिकायत में बताया कि रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी विजय यादव कार्यालय में आउटसोर्स पर बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यरत है। कई वर्षों से उसकी ड्यूटी कार्यालय की खाता शाखा में प्रविष्टि ऑपरेटर के रूप में रही। विभाग के संपदा अधिकारी के संज्ञान में आया कि नवंबर-2017 से नवंबर-2020 और जून 2021 से 19 जुलाई 2022 तक विजय यादव ने खाता संख्या-1183002100026000 (पीएनबी) से आरटीजीएस के माध्यम से कई धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

इसकी जांच की गयी तो पता चला की विजय यादव ने 5.07.2021 को सुशीला के खाते में 3,57,930 रुपये, वर्षा यादव के खाते में 3,35,750 रुपये, हीना यादव के खाते में 3,97,150 रुपये, 21.12.2021 को मकसूद के खाते में 2,07,500 रुपये, सुशीला के खाते में 2,35,900, वर्षा यादव के खाते में 2,95,300 रुपये, 4.02.2022 को हीना यादव के खाते में 1,73,100 रुपये, निशा के खाते में 1,59,000 रुपये, 25.02.2022 को नीरज कुमार के खाते में 1,57,900 रुपये, सुशीला के खाते में 1,77,100 रुपये, 8.05.22 को वर्षा यादव के खाते में 1,97,530 रुपये, 13.07.2022 टीका राम यादव के खाते में 4,85,900 रुपये तथा वर्षा यादव के खाते में 4,79,300 रुपये ट्रांसफर किए हैं। मामले में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी ऑपरेटर मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
जांच चल रही है शीघ्र पकड़ लेंगे:
इस मामले मेें केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। पुलिस शीघ्र की आरोपी को पकड़ लेगी।
-शिवकुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed