फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyclist killed in collision with speeding vehicle

Rewari News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 10 Jun 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in collision with speeding vehicle
कोसली। कस्बा के नाहड़ रोड पर शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने साइकिल सवार दुकानदार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दुकानदार की मौत हो गई और चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। कोसली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिले के गांव झोलरी निवासी सूरजभान (50) वर्तमान में कोसली की नई बस्ती में परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने गांव झोलरी में परचून की दुकान खोली हुई थी। प्रतिदिन सूरजभान कोसली से साइकिल से दुकान पर आते-जाते थे। शुक्रवार की रात सूरजभान अपनी दुकान बंद कर साइकिल से कोसली स्थित घर लौट रहे थे। जब वह नाहड़ रोड पर कोसली के निकट पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग गया। रात का समय होने के कारण किसी को भी दुर्घटना के बारे में पता नहीं लगा। शनिवार की तड़के राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों में साइकिल व एक व्यक्ति को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। उधर, परिजन भी सूरजभान की तलाश में जुटे थे। पुलिस की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में सूरजभान की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक के परिजनाें की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed