फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyber cheater cheated the bank of Rs 15 lakh

रेवाड़ी: साइबर ठग ने बैंक के साथ की 15 लाख रुपये की ठगी

Sat, 18 Feb 2023 06:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Cyber cheater cheated the bank of Rs 15 lakh
रेवाड़ी। शहर में साइबर ठग ने इंडियन बैंक की रेवाड़ी शाखा को ही 15 लाख 25 हजार रुपये का चूना लगा दिया। बैंक को ठग ने फर्जी कॉल की और उसके बाद उसके खाते में बैंक ने मोटी रकम ट्रांसफर कर दी। बैंक मैनेजर की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के सेक्टर-4 स्थित इंडियन बैंक की शाखा की मैनेजर रूचिका ने बताया कि बैंक के पास दीप इंजीनियरिंग कंपनी की तरफ से एक मेल आरटीजीएस से संबंधित मिली थी। इसके बाद शातिर ठग ने बैंक में फर्जी कॉल की और खाते में नकदी ट्रांसफर करने संबंधित बात की। मेल पर मिली रिक्वेस्ट के आधार पर बैंक ने मनीष प्रजापति नाम के एक युवक के खाते में 9 लाख 75 हजार व दूसरी बार में 5 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद पता चला कि बैंक के साथ साइबर ठग ने फ्रॉड किया है। बैंक मैनेजर ने ट्रांसफर से संबंधित सारी डिटेल निकलवाई और फिर पुलिस में शिकायत दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed