फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Customers Begin Placing Advance Orders for Akshaya Tritiya; Jewelers Offer Special Deals.

Rewari News: अक्षय तृतीया पर ग्राहकों ने शुरू किए एडवांस ऑर्डर, ज्वेलर्स दे रहे खास ऑफर

Sat, 18 Apr 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Customers Begin Placing Advance Orders for Akshaya Tritiya; Jewelers Offer Special Deals.
दिनेश सोनी, दुकानदार
रेवाड़ी। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को शहर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री होने की उम्मीद है। इस पर्व को खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है जिसके चलते ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार इस बार ग्राहकों ने पहले से ही ऑर्डर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ज्योतिष राहुल शास्त्री के अनुसार 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक का समय खरीदारी के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा।दुकानदार मेकिंग चार्ज में छूट दे रहे हैं। पुराने सोने पर बेहतर एक्सचेंज ऑफर और नए डिजाइन के आभूषण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-कुबेर और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए ग्राहक अब 22, 20, 18, 14 और 9 कैरेट के आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले में इस बार अच्छे कारोबार होने की संभावना है जिससे बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी जमकर ऑफर

दोपहिया और चारपहिया वाहन शोरूम पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। कंपनियां डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और आसान ईएमआई की स्कीम चला रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल पर कैशबैक और सोलर के साथ एसी फ्री का विशेष ऑफर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। फर्नीचर आदि की दुकानों पर भी आकर्षक पैकेज जारी किए गए हैं।

---------------
अक्षय तृतीया पर खरीदारी का विशेष योग माना जाता है, इसलिए लोग इस दिन सामान खरीदने की योजना बनाते हैं। ऐसे में कारोबार के लिए ये दिन काफी अहम रहता है।
दिनेश सोनी, दुकानदार
---------------
अक्षय तृतीया से पहले ही ग्राहकों ने अपनी पसंद के गहनों का चयन करना शुरू कर दिया है जिससे बाजार में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा जाएगा।
नवीन सोनी, दुकानदार

दिनेश सोनी, दुकानदार

दिनेश सोनी, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article