फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cultural nationalism is an ideology to unite the diversity of the country: Pradeep

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने की विचारधारा : प्रदीप

Thu, 19 Feb 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cultural nationalism is an ideology to unite the diversity of the country: Pradeep
विद्यार्थियों को जानकारी देते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रदीप। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। कृष्ण नगर स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर में वीरवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रदीप ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने की विचारधारा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि परिवार के स्वावलंबन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एकल परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने संयुक्त परिवार व्यवस्था को समझने और अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की साझा संस्कृति, परंपराएं और मूल्य ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की आधारशिला हैं, जो विविधता में एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करता है और नागरिकों को एकजुट करने का कार्य करता है। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देकर भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. रीनू यादव, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, सुनीता यादव, नीलम यादव, डॉ. पूजा, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. प्रदीप कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed