फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cultural festival will start from 12th in government schools

Rewari News: राजकीय विद्यालयों में 12 से शुरू होगा सांस्कृतिक महोत्सव

Thu, 07 May 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural festival will start from 12th in government schools
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इस बार गर्मी का मौसम खास होने जा रहा है। शिक्षा विभाग की पहल पर जिले में 12 मई से सांस्कृतिक महोत्सव-2026 शुरू होगा। इसमें विद्यार्थियों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यह महोत्सव विद्यालय, खंड और जिला स्तर पर तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसका समापन 29 अगस्त को होगा।विभाग का कहना है कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ऐसा मंच साबित होगा, जहां वे अपनी कला को नई पहचान दिला सकेंगे। लोकगीत, लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की मिट्टी की खुशबू बड़े मंचों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

महोत्सव की थीम हरियाणा की विरासत, संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रखी गई है। विद्यार्थी कला प्रदर्शन के साथ-साथ समाज को परंपरा और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक महोत्सव में लोक नृत्य (एकल व समूह), रागिनी (एकल) और नाट्य प्रस्तुति (स्किट) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रस्तुतियां सजीव संगीत के साथ होंगी, जिससे पारंपरिक कला का वास्तविक स्वरूप देखने को मिलेगा।
विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागी खंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहां से चयनित शीर्ष तीन टीमें जिला स्तर तक पहुंचेंगी। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
-
तीन चरणों में होगा आयोजन
विद्यालय स्तर : 12 से 22 मई
खंड स्तर : 14 से 25 जुलाई
जिला स्तर : 24 से 29 अगस्त
-
विद्यालयों को आयोजन के लिए मिलेगा बजट
आयोजन के लिए विद्यालयों को बजट दिया जाएगा। इस बार पुरस्कार वितरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। विजेताओं को राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और विद्यार्थियों को समय पर प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं विद्यालय स्तर पर कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभाग ने अलग से राशि निर्धारित की है जिसके मुताबिक माध्यमिक विद्यालय को 2 हजार रुपये, उच्च विद्यालय को 3 हजार और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को 4 हजार रुपये दिए गए हैं साथ ही इस राशि से विद्यार्थियों को पदक व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
-------
तय समय में कराने होंगे आयोजन
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को आयोजन की फोटो, वीडियो और रिपोर्ट उसी दिन मुख्यालय भेजनी होगी। साथ ही प्रत्येक स्तर पर सांस्कृतिक समन्वयक की नियुक्ति भी अनिवार्य की गई है।

--
वर्जन
सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभाओं को उभारना है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। - बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed