{"_id":"68f91e7a23e28e263c0b1e73","slug":"crowds-gathered-in-temples-to-receive-annakut-prasad-rewari-news-c-198-1-rew1001-227807-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित करते हुए मंदिर सेव
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के तमाम मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिरों में लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दीं।
गोवर्धन पर्व हर साल दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार 20 और 21 अक्तूबर दो दिन दीवाली होने के कारण बुधवार को त्योहार मनाया जा रहा है। शाम को घरों में गोवर्धन पर्व पूजा होगी।
शहर के राधा कृष्ण मंदिर, नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, आजाद चौक स्थित शिव मंदिर, रेलवे रोड स्थित मंदिर, ठठेरा बस्ती, नई आबादी सहित करीब हर मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ अन्नकूट का प्रसाद शाम तक बांटा गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
अनाज मंडी में अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ
दीपावली पूजन के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में अनाज मंडी के समस्त व्यापारियों के सहयोग से शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अन्नकूट प्रसाद के लिए मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और दिनभर भक्ति एवं सामूहिक सेवा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।