फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crowds gathered for shopping on the eve of Dhanteras

Rewari News: धनतेरस की पूर्व संध्या में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 18 Oct 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for shopping on the eve of Dhanteras
फोटो : 20दुकान पर खरीदारी करती ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। धनतेरस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। खासतौर से लोगों ने पूजन सामग्री, सजावटी सामान, मिट्टी के दीये आदि की खरीदारी की। लोगों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों, आभूषण आदि की बुकिंग करा रखी थी जिसे वे धनतेरस के दिन दुकान से लाएंगे। धनतेरस पर इस पर जिले में 300 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न ऑफर और डिस्काउंट योजनाएं भी तैयार की हैं। इससे न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में लोग सोना, चांदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोगों ने घरों की सजावट के लिए एलईडी लाइट, झालर, दीये और नए डिजाइन के सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी की। बाजार में लोगों की बढ़ती रूचि और खरीदारी के उत्साह से रौनक लौट आई है। इस बार का त्योहार पिछले सालों की तुलना में बेहतर कारोबार लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है और सभी को उम्मीद है कि त्योहार की खुशियों के साथ ही बाजारों में भी अच्छी बिक्री होगी। इस तरह, दीपावली और धनतेरस का त्योहार न केवल घर-घर में रोशनी और सजावट लेकर आएगा, बल्कि व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।
सजावट का सामान बेचने वाले व्यापारी विष्णु, प्रशांत का कहना है कि दीपावली और धनतेरस पर घरों और दफ्तरों को सजाने के लिए सजावटी सामान की मांग बढ़ी है। हमने रंग-बिरंगी लाइट्स, दीये और अन्य सजावट का पूरा स्टॉक रखा है। इस बार बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है।

-



बर्तन कारोबार में तेजी की उम्मीद

बर्तन कारोबारी राहुल यादव, विवेक सिंह और सुरेश का कहना है कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा, सजावटी बर्तन, किचन वेयर और नई डिजाइन वाले बर्तन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। जीएसटी दर घटने से ग्राहकों को फायदा हुआ है और कारोबार में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी की संभावना है।

-

आभूषण कारोबार में निवेश की लहर

आभूषण कारोबारी नवीन सोनी ने बताया कि सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी लोगों में आभूषणों के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में लोग सोने-चांदी के सिक्कों में भी निवेश कर रहे हैं। चांदी के बर्तन, डालर, लेमन सेट, टी-सेट और मूर्तियां ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।


--

ऑटोमोबाइल कारोबार में भी उत्साह

एक कार के शोरूम के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उनके पास करीब 30 कारों की बुकिंग मौजूद है। पूरे जिले में 300 से अधिक कारों की बिक्री की उम्मीद है। दोपहिया वाहन के शोरूम मैनेजर ब्रिजेश यादव ने कहा कि कई ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करवा ली है। करीब 70 वाहनों की बुकिंग उनके पास है, जो धनतेरस पर होगी। 400 से अधिक वाहनों की बिक्री धनतेरस पर होने की उम्मीद है। अन्य शोरूम मैनेजर ने बताया कि उनके पास ई-स्कूटी की 40 से अधिक बुकिंग है। डीलरशिप पर विशेष छूट और ऑफर की योजनाएं लागू की गई हैं ताकि ग्राहकों को त्योहार पर अतिरिक्त लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed