{"_id":"6afdf8ecfdad8b1b9b0bf76a","slug":"crops-destroyed-due-to-water-released-from-colonies-rewari-news-c-198-1-rew1010-248844-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कॉलोनियों का पानी छोड़ने से फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कॉलोनियों का पानी छोड़ने से फसल बर्बाद
Thu, 19 Nov 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
पंचगांव-जड़थल के रास्ते ओर खेत में भरा खड़ा पानी। संवाद
धारूहेड़ा। गांव पचगांव और जड़थल में कॉलोनियों से निकलने वाले दूषित पानी से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों का आरोप है कि पेट्रोल पंप के सामने स्थित कॉलोनी का दूषित पानी लगातार उनके खेतों में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते खेतों में जलभराव हो रहा है और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ आगामी फसल की बिजाई भी प्रभावित हो रही है।
गांव जड़थल निवासी किसान रवि चौहान ने इस समस्या को लेकर समाधान शिविर के माध्यम से उपायुक्त को दोबारा लिखित शिकायत सौंपी है। किसान ने बताया कि कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी उनके खेतों की तरफ किए जाने से उपजाऊ जमीन प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी जमा रहने के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है और उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
रवि चौहान ने शिकायत में बताया कि खेतों में लगातार गंदा पानी जमा होने से पहले की फसलें खराब हो चुकी हैं। अब रबी सीजन की बिजाई के दौरान भी खेतों में पानी भरा होने के कारण वह फसल नहीं बो पा रहे हैं।
विज्ञापन
किसान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खेतों में छोड़े जा रहे गंदे पानी की निकासी तत्काल बंद करवाई जाए, मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा फसल बर्बादी के बदले उचित मुआवजा दिलाया जाए।