फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crooks Balwan and Dharambir came into limelight after freeing Papala Gurjar in 2019

Rewari News: 2019 में पपला गुर्जर को छुड़ाने के बाद चर्चा में आए बदमाश बलवान और धर्मबीर

Tue, 19 Dec 2023 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crooks Balwan and Dharambir came into limelight after freeing Papala Gurjar in 2019
रेवाड़ी। कसौला चौक के पास स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए पपला गुर्जर गैंग के बदमाश बलवान उर्फ बल्लू और धर्मबीर पर राजस्थान और हरियाणा में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। बलवान राजस्थान पुलिस का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। कई मामलों में वह फरार चल रहा है, जबकि धर्मबीर कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था। दोनों 2019 में उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित हुए जब गैंगस्टर पपला गुर्जर को उसकी गैंग के सदस्यों ने राजस्थान के बहरोड़ थाना में घुसकर एके-47 से लैस होकर पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था। फिलहाल, एसटीएफ और लोकल पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक धर्मबीर पर राजस्थान के मुंडावर में 2, खेतड़ी में 1, महेंद्रगढ़ जिले में दो मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। दोनों बदमाश महेंद्रगढ़ जिले में पड़ने वाले गांव खैरोली के रहने वाले हैं। खैरोली गांव गैंगस्टर पपला गुर्जर का है। काफी समय से दोनों गैंगस्टर पपला गुर्जर से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन



दोपहर के समय सोमवार को हुई थी मुठभेड़

सोमवार को कसोला चौक के पास पुलिस और बदमाशों के बीच आपस में मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में बलवान उर्फ बल्लू नाम के एक बदमाश की बाजू में गोली लगी है। गुरुग्राम एसटीएफ की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। मुठभेड़ करीब दोपहर 12 के आसपास हुई थी। बदमाश राजस्थान के कोटकासिम से गाड़ी में आ रहे थे। हालांकि, गोली लगने के बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया और वह भागने में कामयाब हो गया। बदमाश संगवाड़ी गांव में पहुंचे थे। संगवाड़ी गांव में बदमाश की बुआ रहती है। इस कारण उसे पूरे गांव की अच्छी जानकारी थी, जिसकी वजह से वह टीटू नाम के एक शख्स के घर पहुंच गया और उसे बताया कि उसके हाथ में चोट लग गई है। उसे किसी तरह बाइक पर एनएच-71 तक छोड़ दें। टीटू बलवान को पहले से जानता था। इसलिए वह उसे बाइक पर एनएच-71 पर छोड़ आया। गांव से एनएच-71 की दूरी महज 1 किलोमीटर भी नहीं है। वहां से बलवान अपने साथी के साथ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक नामजद है और एक अन्य है। आगे की जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार तलाश कर रही हैं।



मनोज कुमार, थाना प्रभारी, थाना कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed