{"_id":"5e1b6f888ebc3e87b17f5fd8","slug":"criminals-stolen-25-rupied-from-ypu-man-rewari-news-rtk5369702124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलिवरी का सामान देकर लौट रहे युवक से कार सवार बदमाशों ने 25 हजार की नकदी और सामान लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलिवरी का सामान देकर लौट रहे युवक से कार सवार बदमाशों ने 25 हजार की नकदी और सामान लूटे
विज्ञापन
पीड़ित निखिल।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाड़ावास गांव पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सुलखा के समीप कार सवार तीन बदमाशों ने बाइक से रेवाड़ी लौट रहे फ्लिप कार्ट कंपनी में कार्य करने वाले एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट की और 25 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के मोहल्ला शांतिनगर निवासी निखिल फ्लिप कार्ट कंपनी में कार्य करता है। शुक्रवार देर शाम को वह बधराना गांव की तरह से रेवाड़ी लौट रहा था। सुलखा गांव के समीप आल्टो कार सवार तीन बदमाशों ने रोड के बीचोंबीच कार खड़ी कर उसकी बाइक को रुकवा लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उससे करीब 25 हजार की नकदी, मोबाइल व समान से भरा बैग भी छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो दिन बाद दर्ज किया मुकदमा, बदमाशों का सुराग नहीं
जानकारी के अनुसार वारदात शुक्रवार देर शाम की है। वारदात के तुरंत बाद भाड़ावास गांव चौकी पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों की तलाश करने की बजाए पीड़ित से ही सवाल पूछने शुरू कर दिए। संभवतया इस दौरान बदमाश सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके थे। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं वारदात
सुलखा से बधराना रोड पर इससे पहले भी बदमाशों द्वारा रात को आवागमन करने वाले लोगों के साथ वारदात की जा चुकी हैं। लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। लोगों का कहना है कि सुलखा बस स्टैंड पर अवैध रूप से आहते खोले हुए है। जिनमें नशा करने के बाद बदमाशों द्वारा सुनसान नजर आने वाले बधराना रोड पर वारदात को अंजाम दिया जाता है।
मामला दर्ज कर लिया है बदमाशों की तलाश जारी : चौकी प्रभारी
भाड़ावास गांव चौकी प्रभारी अंजू ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।