{"_id":"5e56aea98ebc3ef3963ade67","slug":"criminals-attaced-on-property-dealer-and-looted-one-lakhs-rupies-rewari-news-rtk5442681130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर पर 15-20 बदमाशों ने किया फायर, एक लाख रुपये भी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर पर 15-20 बदमाशों ने किया फायर, एक लाख रुपये भी लूटे
विज्ञापन
कार को क्षतिग्रस्त करने के बाद घर में घुसते बदमाश।
- फोटो : Rewari
पत्नी के बुलाने पर भतीजे के बचाने पहुंचे प्रापर्टी डीलर पर कारों में सवार होकर आए 15-20 बदमाशों ने फायर कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए एक लाख दो हजार रुपये भी लूट लिए। प्रापर्टी डीलर व उसका भतीजा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने 6 नामजद सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डकैती और हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव तीतरपुर निवासी रजनीश ने बताया कि उसने मासनी-डुंगरवास रोड पर मकान बनाया हुआ है। मंगलवार की शाम करीब शाम पांच बजे वह जोनावास स्थित फार्म हाउस पर गया हुआ था। रजनीश ने बताया कि इसी दौरान घर से उसकी पत्नी का फोन आया कि 15-20 लोग कारों में सवार होकर आए हैं और उसके भतीजे विकास को पीट रहे हैं। सूचना के बाद रजनीश मौके पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसकी कार रास्ते में ही रुकवा ली और एक पिस्तौल तान दी। पिस्तौल को देेखकर रजनीश भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर फायर झोंक दिया, लेकिन उसे गोली नहीं लगी। आरोप है कि बदमाशों ने रजनीश पर लाठी-डंडों व राड से भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी के सीसे तोड़कर उसमें रखे एक लाख दो हजार रुपये भी लूट लिए।
आसपास के 6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रजनीश की शिकायत के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने गांव तीतरपुर निवासी मंदीप व हरकेश, मसानी निवासी राहुल व साहिल, तीतरपुर निवासी चोली, जौनवास निवासी साहिल सहित 15-20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने हमला करने के साथ ही दो कार व घर के गेट को भीम तोड़ दिए।
विज्ञापन
शाम के समय नागरिक अस्पताल में नहीं मिला उपचार
आमतौर पर मारपीट व दुर्घटना में शामिल लोग शहर के ट्रामा सेंटर में पहुुंचते हैं। लेकिन यहां पर रात के समय उपचार की बजाय महज रेफर करने की औपचारिकता होती है। पुलिस को दी गई शिकायत में गंभीर रूप से घायल रजनीश ने यह भी बताया है कि ट्रामा सेंटर में उपचार नहीं मिलने के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
जल्द करेंगे गिरफ्तारी : आईओ
धारूहेड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राथमिक दृष्टि में मामला रंजिश का लग रहा है। लेकिन असली कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द वे गिरफ्तार किए जाएंगे।