फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youths beat up a fruit trader and broke his arms and legs in Rewari

Rewari: युवकों ने फल व्यापारी को पीटकर तोड़े हाथ-पैर, अधमरा कर छोड़ा, दूसरे से 5 हजार रुपये छीने

Sun, 08 Jan 2023 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 11:01 PM IST
सार

रंगदारी नहीं देने पर जान की धमकी दी। मौके पर पहुंचे एक अन्य व्यापारी से 5 हजार रुपये छीन लिए। केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youths beat up a fruit trader and broke his arms and legs in Rewari
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में बावल रोड स्थित बिठवाना नई सब्जी मंडी के समीप लाठी-डंडों से लेस 12 युवकों ने एक फल व्यापारी के गोदाम पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने फल व्यापारी को उसके गोदाम में बंद कर डंडों से पीटकर हाथ व पैर तोड़ दिए।

विज्ञापन


साथ ही उसे अधमरा करने के बाद चले गए। आरोपियों ने गोदाम पर काम करने वाले श्रमिकों के साथ भी मारपीट की। इसी बीच फल खरीदने के लिए गोदाम पर गए एक ढालियावास निवासी फल व्यापारी से 5 हजार की नकदी भी छीन ली।
विज्ञापन


आरोपी रंगदारी नहीं देने पर अगली बार गोली मारने की धमकी देकर भाग भाग गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के रहने वाले दीपक उर्फ काशी का बिठवाना स्थित मंडी में फल का गोदाम है। रविवार की तड़के वह अपने गोदाम पर थे। गोदाम पर काम करने वाले श्रमिक सागर, राजू व सुनील भी वहीं मौजूद थे। तड़के करीब छह बजे 12 से नकाबपोश युवक डंडे लेकर गोदाम पर पहुंच गए और दीपक उर्फ काशी को अंदर ही रोक लिया।

कुछ युवकों ने सागर, राजू व सुनील को गोदाम के बाहर ही रोक लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने गोदाम के अंदर दीपक को जमकर पीटा। मारपीट में दीपक के हाथ व दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गए। दीपक के बेहोश होने के बाद आरोपी समय पर रंगदारी की धमकी देकर भाग गए।

इसी दौरान गांव ढालियावास के रहने वाले गौरव उर्फ बंटी गोदाम पर फल लेने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे बाहर ही रोक लिया। कारण पूछने पर मारपीट करते हुए जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए। गौरव के अनुसार आरोपी श्रमिकों के साथ मारपीट करते हुए हर महीने रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर मंडी में आ रहे लोग भी गोदाम पर पहुंच गए। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के बाद दीपक के परिजन भी गोदाम पर पहुंचे और शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यह पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दीपक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने फिलहाल ढालियावास निवासी गौरव की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पहले मांग चुकी रंगदारी
पीड़ित व्यापारी दीपक ने बताया कि आरोपियों ने सुबह उसके साथ गोदाम में आकर जमकर मारपीट की। आरोपी उससे रंगदारी लेने आए थे। इससे पूर्व करीब तीन माह पूर्व भी रंगदारी मांगने आए थे। इसकी पुलिस को शिकायत की गई थी। आरोपियों में से एक युवक को वह जानता है।

पहले भी हो चुकी रंगदारी की घटना
व्यापारी से रंगदारी मांगने की घटनाएं शहर में पहले भी हो चुकी है। करीब दो साल पूर्व सब्जी मंडी में ही एक फल व्यापारी पर रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाई थी, जिसमें व्यापारी मच गया था। तीन साल पहले एक ज्वैलर से पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। करीब पांच माह पूर्व औद्योगिक कस्बा बावल में एक व्यापारी से पचास करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। हालांकि सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। व्यापारी गौरव की शिकायत पर एक नामजद सहित 11 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। -संजय कुमार, थाना प्रभारी मॉडल टाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed